शीतकालीन सत्र की तीन बैठकों के लिए प्रश्नकाल का ड्रा अधिकारियों की मौजूदगी में निकाली पर्चियां

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 15 दिसंबर : हरियाणा विधान सभा के 18 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के प्रश्नकाल के लिए सोमवार को ड्रा निकाले गए। इस दौरान 3 बैठकों के लिए 24 विधायकों के नामों की पर्चियां निकाली गईं। ड्रा के अनुसार इन विधायकों के 60 प्रश्न कार्यवाही में शामिल होंगे। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की देखरेख में हुए ड्रा की पर्चियां विधान सभा अध्यक्ष और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने निकाली।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि शीतकालीन सत्र के लिए अभी 188 तारांकित और 82 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं विधान सभा सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। अभी तक मिली सूचनाओं के आधार पर 81 तारांकित तथा 30 अतारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए हैं।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की देखरेख में प्रश्नकाल के लिए ड्रा की पर्चियां निकालते अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के नाम एक और उपलब्धिहैदराबाद में मिला ‘स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2025-26’

Tue Dec 16 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक, अमित 15 दिसम्बर : देश की भावी पीढ़ी को संस्कारवान् और बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे आचार्य देवव्रत की कर्मस्थली गुरुकुल कुरुक्षेत्र को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। हैदराबाद में गुरुकुल कुरुक्षेत्र को ‘स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2025-26’ से नवाजा […]

You May Like

advertisement