मीरगंज विधानसभा प्रभारी ने बीएलए के साथ मीटिंग कर सौंपी जिम्मेदारी,नव नियुक्त पदाधिकारीयों एवं बूथ अध्यक्षों का हुआ स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बे के मोहल्ला नौगवा मे आज 28 दिसंबर रविवार को बीएसपी के वरिष्ठ नेता मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर ने एसआईआर एवं बीएलए प्रशिक्षण शिविर में सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं एवं बीएलए के साथ मीटिंग कर सभी को दिशा निर्देश देते हुए संगठन को मजबूत और भाई भाई चारा बनाने के साथ साथ बहन जी के हाथों को मजबूत करने की बात कही। और कहां की जो भी हमारा प्रत्याशी होगा उसे हम भारी मतों से मतदान कराकर जीता कर भेजेंगे। इस दौरान मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है। ‌ हर स्तर पर सतर्क और निगरानी से ही मजबूत होता है। और उन्होंने कहा कि बीएलए अपने दायित्व को गंभीरता से समझ लेता है वही संविधान की आत्मा की रक्षा करता है। और कहां कि जनता को जागरूक करने के लिए बीएलए की में भूमिका होती है।
मीरगंज विधानसभा प्रभारी ने सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं एवं बीएलए को दिशा ने दे देते हुए कहा कि सभी लोग बीएलओ के साथ मिलकर 18 वर्ष की उम्र के लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का कार्य करें। मीटिंग में मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर ने नई बूथ कमेटी का गठन किया जिसमें विधानसभा कमेटी में धर्मेंद्र कोरी ग्राम मनकरी को विधानसभा सचिव बनाया गया। इसी तरह अन्य लोगों को भी एसआईआर एवं बूथ की जिम्मेदारी सौंप कर पदाधिकारी बनाया गया। इसी दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर, विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश कुमार, बीएसपी के वरिष्ठ नेता प्रमुख समाजसेवी पंकज कुमार, डॉक्टर फूल सिंह, कृष्णपाल मौर्य, धर्मेंद्र कोरी, मुकेश सागर, उमेश सिंह, राजेश बाल्मीकि, कृष्णपाल नेताजी, ओम प्रकाश अनीश सैफी चंद्रपाल मौर्य आदि लोग मीटिंग में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय कांग्रेस का141वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Mon Dec 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उपजा प्रेस क्लब, नॉवेल्टी चौराहा के पास हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement