Uncategorized

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने बारे दिया गया फैसला ऐतिहासिक व उम्मीद की किरण : तंवर

कुरुक्षेत्र, (अमित )7 जनवरी : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने बारे दिया गया फैसला ऐतिहासिक व उम्मीद की किरण है उक्त शब्द हरियाणा कौशल रोजगार निगम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रधान गुरदीप तंवर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने कहा पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने वर्षों से लगे हुए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का व उनको पिछले सभी लाभ देने का फैसला ऐतिहासिक व सभी कच्चे कर्मचारियों के लिए एक उम्मीद की किरण साबित होगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रधान गुरदीप तंवर ने कहा कि ऐसे फैसले से प्रदेश में लगे हुए हजारों कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा क्योंकि वह सभी काम करते हुए व पूर्ण योग्यता रखते हुए भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश भर में लगे हुए कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को भी पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए ताकि वह इस महंगाई के दौर में अपनी जीविका सुचारू रूप से चला सके। इस अवसर पर उनके साथ दिनेश कुमार, मेजर तंवर,राम आश्रम शर्मा प्रदीप उमरी, राजीव सैनी, राहुल सैनी भिवानी खेड़ा, संदीप सैनी लाडवा, सुखविंदर कादयान सोनू पबनावा, रवि बतान, सोनू जाम्बा,साहब सिंह पेहवा, सुभम कल्याण, सुरेश बेदी, सालिन्दर ज्योतिसार, प्रवीण कश्यप शमसीपुर, पवन सिंह, शम्भू झा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel