मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेला का निरीक्षण

मार्टीनगंज व ठेकमा ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं संतोषजनक
गोड़हरा पीएचसी को जनपद का सर्वोत्तम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कहा
मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेला की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा द्वारा विकास खंड मार्टीनगंज एवं ठेकमा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।
इस दौरान चिकित्सकीय सेवाओं, स्टाफ की उपस्थिति, दवा वितरण एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। ठेकमा ब्लॉक अंतर्गत गोड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित जन-आरोग्य मेला एवं केंद्र की व्यवस्थाएं उत्कृष्ट पाई गईं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने गोड़हरा पीएचसी को जनपद का सर्वोत्तम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बताते हुए उसकी स्वच्छता, सुव्यवस्थित संचालन एवं सेवा गुणवत्ता की प्रशंसा की तथा सभी अधीक्षकों को अपने-अपने केंद्रों को इसी तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं, बरौना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मार्टीनगंज के निरीक्षण के दौरान ओपीडी सेवाएं संचालित पाई गईं तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकांश केंद्रों पर चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को जनपद में 77 स्थानों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें कुल 2713 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेला शासन की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है और इसके संचालन में गुणवत्ता व अनुशासन सर्वोपरि है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा

Mon Jan 12 , 2026
आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए अपने-अपने […]

You May Like

advertisement