Uncategorized
भगवान श्री परशुराम मंदिर, ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर की ओर से पहली बार मनाया लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व

(पंजाब) फिरोजपुर 14 जनवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
नमक मंडी स्थित ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम मंदिर की ओर से लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व ब्राह्मण सभा में पहली बार आयोजित किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस विशेष अवसर पर सभा के संरक्षक केवल कृष्ण मच्छराल ऑस्ट्रेलिया से विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
केवल कृष्ण मच्छराल ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर सभा को बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण सभा निरंतर अच्छे और समाजहित के कार्य कर रही है, जो सराहना के योग्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में परमवीर शर्मा ने सभा के अध्यक्ष नरेश शर्मा के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष सभा ने लगातार हर पर्व को मनाने का प्रयास किया है। पुराने और नए साथियों के सहयोग से ब्राह्मण सभा में एकजुटता आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कार्यकाल में सभा और अधिक मजबूत होकर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।
इस अवसर पर केवल कृष्ण मच्छराल को सिरोपा पहनाकर सम्मान किया गया। मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा, संकट मोचन बजरंग बाण और आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पंडित लेखराज त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चारण कराया गया और पारंपरिक विधि से लोहड़ी का पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम में राजेश वासुदेव, दीपक जोशी और प्रवेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। लोहड़ी उत्सव में नरेंद्र मच्छराल, रविंद्र शर्मा, सूरज कुमार निंदू, कुलदीप शर्मा, श्याम गोपाल शर्मा, पंडित अनिल त्रिपाठी सहित ब्राह्मण सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन सफलता के साथ अपनी अमित यादें छोड़ गया। पंडित नरेश शर्मा सभा के प्रधान ने बताया कि आने वाले समय में सभी त्योहार श्रद्धा भावना से मनाए जाएंगे।




