राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “सेल्फी विद डॉटर” कॉन्टेस्ट का आयोजन

जांजगीर-चांपा 17 जनवरी 2026। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “सेल्फी विद डॉटर” कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। 24 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला ऑडिटोरियम, जांजगीर-चांपा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 24 जनवरी 2026 राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
कॉन्टेस्ट के अंतर्गत प्रतिभागी अपनी बेटी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकती हैं। प्रतिभागी 22 जनवरी 2026 तक अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं। प्रतिभागियों को अपनी सेल्फी पोस्ट करते समय #selfiewithdaughter हैशटैग का उपयोग करना होगा, साथ ही जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक (@janjgirdist) या एक्स/ट्विटर (@janjgirdist) या इंस्टाग्राम (@janjgirdist) को टैग करना अनिवार्य होगा। कॉन्टेस्ट में प्राप्त प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ फोटो (सेल्फी) का चयन किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला रोजगार कार्यालय में 19 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

Sat Jan 17 , 2026
जांजगीर-चांपा 17 जनवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 19 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप […]

You May Like

advertisement