धान खरीदी के शेष दिवसों में प्रभावी कार्ययोजना से करें खरीदी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

सजगता, निष्पक्षता और शासन की मंशानुसार धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

कोरबा 18 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीदी के शेष दिवसों में शासन की मंशानुसार पूर्ण सजगता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि समितियों में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। किसानों को धान विक्रय में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें सही एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।

उन्होंने उपार्जन केंद्रों में विक्रय हेतु आने वाले धान की सुव्यवस्थित ढेरी लगवाने, गुणवत्ता परीक्षण एवं नमी जांच के उपरांत ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समितियों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक पूर्व तैयारियां एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने कहा कि केंद्रों में आवश्यकता अनुसार तौलाई मशीनों की उपलब्धता बढ़ाई जाए। रकबा समर्पण के साथ-साथ एंट्री कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल नोडल अधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, खाद्य अधिकारी श्री जी.एस. कंवर, जिला विपणन अधिकारी श्री ऋतुराज देवांगन, नोडल कॉपरेटिव बैंक श्री एस.के. जोशी सहित खाद्य निरीक्षक, समिति प्रबंधक, फड़ प्रभारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकल्प फाउंडेशन के तरफ से भव्य खिचड़ी भोज

Sun Jan 18 , 2026
आजमगढ़ संकल्प फाउंडेशन के तरफ से खिचड़ी भोज का आयोजन अग्रसेन कॉलेज में किया गया संकल्प फाउंडेशन के तरफ से भव्य खिचड़ी भोज में सभी संगठन के लोग उपस्थित रहे एक दूसरे को खिचड़ी खिलाकर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए आयोजन भव्य तरीके से मनाया गया मनीष भाई द्वारा बताया […]

You May Like

advertisement