मनरेगा को समाप्त किए जाने के विरुद्ध कांग्रेस कमेटी द्वारा लगाया गया चौपाल

चंदौली ।
मनरेगा को समाप्त किए जाने के विरुद्ध कांग्रेस कमेटी द्वारा लगाया गया चौपाल।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नियामताबाद चंदौली के तत्वाधान में मुगलसराय के दुल्हीपुर न्याय पंचायत मलोखर भैंसोड़ में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कार्यक्रम हुआ जिसमें बीजेपी सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर करउसको समाप्त किए जाने के विरुद्ध कांग्रेसजनों ने चौपाल लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा गरीबों को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बिल पारित किया था जिसका 90% केंद्र सरकार वह 10% राज्य सरकार को देना था जबकि ऐसी स्थिति में 100 दिन के काम के बदले मोदी सरकार गरीबों को 47 दिन ही काम दिए आज इसका नाम बदलकर जी राम जी मनरेगा बिल पारित कर दिया गया जिसमें 125 दिन का काम करने की गारंटी दिए लेकिन गरीबों का मजदूरी नहीं बढ़ाई गई तथा 90% की जगह 60% केंद्र सरकार 40 परसेंट राज्य सरकार को देने की बिल पारित किया गया।राज्य सरकार खासतौर से उत्तर प्रदेश सरकार 7 लाख करोड़ कर्ज में है ऐसी स्थिति में 40 परसेंट मनरेगा में देना होगा तो राज्य सरकार कहा से देगी।और ना ही केंद्र सरकार से मांग करेगी।ऐसी परिस्थिति में मजदूर वर्ग गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विरोध प्रदर्शन में मौजूद मुख्य रूप से नियमताबाद ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पाठक मंडल अध्यक्ष डाक्टर इम्तियाज अंसारी , न्याय पंचायत अध्यक्ष अनवर अंसारी, संतोष चौबे, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संजीव त्रिपाठी व सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रांगेय राघव' ने अपनी लेखन क्षमता से राष्ट्र को दिया अनुपम उपहार - कुलपति

Sun Jan 18 , 2026
‘रांगेय राघव’ ने अपनी लेखन क्षमता से राष्ट्र को दिया अनुपम उपहार – कुलपतिराघव जी के साहित्य तत्कालीन समाज का आईना,प्रो. शोभा गौडआजमगढ़ । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन के कुलपति सभागार में रागेय राघव शोधपीठ द्वारा आयोजित वृहद साहित्यिक समारोह का भव्य आयोजन किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement