केयू वनस्पति विभाग के 26 विद्यार्थी कॉलेज कैडर में बने शिक्षक

केयू वनस्पति विभाग के 26 विद्यार्थी कॉलेज कैडर में बने शिक्षक
कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 24 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग के 26 पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी हरियाणा के कॉलेज कैडर में सहायक प्राध्यापक पर चयनित हुए हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़ी संख्या में एक साथ विद्यार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन केयू एवं विभाग के लिए बडे़ गर्व एवं हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय के साथ-साथ वनस्पति विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि केयू विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शोध, अनुसंधान के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल चयनित छात्रों की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उनके धैर्य, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। उन्होंने चयनित उम्मीदवारों को उनके पेशेवर जीवन में शिक्षक और शोधकर्ता के रूप में ईमानदारी, नवाचार और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष, डॉ. योगेश कुमार ने नव नियुक्त सहायक प्रोफेसरों को से आजीवन शिक्षार्थी बनकर उच्च शिक्षा तथा समाज में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह उत्कृष्ट सफलता विभाग के मनोबल को बढ़ाएगी और शिक्षण और शोध के करियर की आकांक्षा रखने वाले वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता, मजबूत शोध प्रवृत्ति, और समर्पित तैयारी के माध्यम से प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया को पार किया।
चयनित विद्यार्थियों में आकांक्षा, मीनाक्षी, सिंकी, रमन कुमार, रेनू रानी, भीम सिंह, हरीश, साक्षी सैनी, निधि वर्मा, नीतिका कल्याण, साधना, पूजा, ऋषिता, अमन कुमार, संजू कुमारी, सजिया, गरिमा गर्ग, प्रीति रानी, स्वाति नांदल, मोनिका, रोहित शर्मा, काजल देवी, निशा, शोधार्थी मोनिका, सलमा खान, शिनम काम्बोज शामिल हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र की धरा बनेगी दलित वर्ग के उत्थान और सामाजिक समरसता की साक्षी

Sat Jan 24 , 2026
31 जनवरी को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी संत रविदास जयंती,उमरी में होगा प्रदेश स्तरीय समारोह।मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल समारोह में करेंगे शिरकत।समारोह में दलित वर्ग के सभी संगठन और हमारा संविधान-हमारा स्वाभिवान जनचेतना ट्रस्ट का रहेगे विशेष तौर पर शिरकत। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 24 […]

You May Like

advertisement