पॉवर कम्पनी द्वारा अन्तर्क्षेत्रीय विद्युत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

07 फरवरी से 09 फरवरी तक डीपीएस स्कूल मैदान में आयोजित सभी मैच होंगे रोमांचक

राजनांदगांव 06 फरवरी 2026 / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मेजबानी में 07 फरवरी से 09 फरवरी तक अन्तर्क्षेत्रीय विद्युत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव के डीपीएस स्कूल मैदान में किया जा रहा है। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में विद्युत कम्पनियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रीड़ा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, प्रतिबद्धता एवं खेलभावना को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।
विद्युत कम्पनी के क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की ने इस प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के विद्युत कम्पनियों की 10 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। डीपीएस स्कूल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, मड़वा (जांजगीर चांपा), बिलासपुर क्षेत्र, रायपुर केन्द्रीय, रायपुर क्षेत्र, जगदलपुर क्षेत्र, राजनांदगांव क्षेत्र, दुर्ग क्षेत्र एवं अम्बिकापुर क्षेत्र के टीमों के खिलाड़ी अपने खेल जौहर का प्रदर्शन करेंगे। सभी टीमों को दो ग्रुप में बॉंटकर लीग पद्धति से मैच खेले जायेगे। सभी मैचो के लिए निर्णायक की भूमिका में जिला फुटबॉल संघ द्वारा नियुक्त रेफरी उपस्थित रहेंगे। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट के मुख्य आतिथ्य में होगा।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष विद्युत मण्डल की सभी कंपनियां सिविल सेवा प्रतियोगिता के अनुपालन में सभी प्रकार के खेलों का आयोजन करती है। इसी तारतम्य में विद्युत मुख्यालय रायपुर द्वारा राजनांदगांव क्षेत्र को अन्तर्क्षेत्रीय विद्युत फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई हैं। खेल धानी के रूप में प्रसिद्ध राजनांदगांव शहर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर विद्युत कम्पनीज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल हैं। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के गत वर्ष के सफल आयोजन को देखते हुए सभी मैच बेहद ही रोमांचक होने के आसार हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

Fri Feb 6 , 2026
जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों में 3333 परीक्षार्थी होंगे शामिल उत्तर बस्तर कांकेर, 06 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे […]

You May Like

advertisement