भारत रणभूमि दर्शन आज कुरुक्षेत्र में, नवीन जिन्दल करेंगे कारगिल योद्धाओं, वीर नारियों का सम्मान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

सांसद नवीन जिन्दल सैनिकों के साथ सांझा करेंगे फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का तिरंगा नवीनीकरण अभियान।
द्वारका से 3400 किमी लंबा सफर तय कर 20 फरवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी ‘भारत रणभूमि दर्शन’ यात्रा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में होगा भारत रणभूमि दर्शन यात्रा सम्मान समारोह।
आर्टिलरी रेजिमेंट के 200 गौरवशाली वर्षों को समर्पित यह ऐतिहासिक यात्रा 21 फरवरी को दिल्ली में होगी संपन्न।

कुरुक्षेत्र,19 फरवरी : नवीन जिन्दल फाउंडेशन 20 फरवरी शुक्रवार के दिन भारत रणभूमि दर्शन यात्रा सम्मान समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर देश के सैन्य गौरव, अमर शहीदों की पावन स्मृति और राष्ट्रीय एकता के अटूट संकल्प के साथ भारत रणभूमि दर्शन यात्रा में शामिल सेना के जांबाजों का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के विजन और जिन्दल स्टील के सहयोग के द्वारा आयोजित राष्ट्रभक्ति के इस कार्यक्रम में रणभूमि से लौटे वीर जवानों, देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले करगिल योद्धाओं और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह की अध्यक्षता सांसद नवीन जिन्दल करेंगे।
इस अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, मेजर जनरल अरविंद यादव, कर्नल अश्विन, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेज़र जनरल (रि.) अशीम कोहली सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स और कारगिल विजय के योद्धा उपस्थित रहेंगे।
यह यात्रा मंगलवार, 3 फरवरी को गुजरात के द्वारका से रवाना हुई थी। भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के 200 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट द्वारा भारतीय नौसेना के गनर्स और सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से किया जा रहा है। कच्छ के रण और थार मरुस्थल की कठिन चुनौतियों को पार करते हुए 20 फरवरी को यह यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और 21 फरवरी को दिल्ली में संपन्न होगी।
गौरतलब है कि सांसद नवीन जिन्दल ने जनमानस को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है। उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जन जागरुकता और देश में विशाल तिरंगे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। विदित हो कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुराने एवं खंडित तिरंगों को एकत्रित कर उन्हें सम्मानपूर्वक रिसाइकिल करके नया स्वरूप देने का अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से आरंभ किया गया है, जो कि बाद में पूरे देश में चलाया जाएगा। सांसद नवीन जिन्दल सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ तिरंगे के मान-सम्मान से जुड़ी यह विशेष मुहिम भी सांझा करेंगे।
इस समारोह में सैन्य बैंड की देशभक्तिपूर्ण धुनें भी आकर्षण का केंद्र होंगी। यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

18 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, कार्य सलाहकार समिति ने लगाई मुहर

Fri Feb 20 , 2026
चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 19 फरवरी : हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा। वीरवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को सदन में प्रस्तुत […]

You May Like

advertisement