Uncategorized

प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला,जांच अधिकारी बदला

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला,जांच अधिकारी बदला*

निष्पक्ष जांच हो,दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी – प्रदेश अध्यक्ष

रायबरेली।रायबरेली निवासी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री की गाड़ी पर लखनऊ में हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है।घटना के बाद जांच अधिकारी की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाते हुए श्री अग्निहोत्री ने व्यक्तिगत रूप से थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी से मिलकर जांच अधिकारी बदलने का अनुरोध किया।सूत्रों के अनुसार तत्काल प्रभाव से पूर्व जांच अधिकारी राम हरीश यादव को हटाकर मामला संदीप कुमार शर्मा को सौंप दिया गया है।श्री अग्निहोत्री ने स्पष्ट कहा कि उनके साथ हुई घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए,ताकि सच्चाई सामने आ सके।घटना बीते गुरुवार की रात की है,जब लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित दि ग्रांड़ काशा लॉन में एक वैवाहिक समारोह चल रहा था।शैलेन्द्र अग्निहोत्री सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।उनकी फार्च्यूनर गाड़ी लॉन के मुख्य द्वार के पास खड़ी थी।इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचा और सामने के शीशे पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति गाड़ी के पास आता है,शीशे पर वार करता है और तुरंत भाग निकलता है। बताया जा रहा है कि हमलावर कथित रूप से कार संख्या यूपी 78 ईवाई 1717 से फरार हुए।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि हमलावर अग्रिम जमानत के लिए अदालत में प्रयासरत हैं।हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से इस पर कुछ भी कहने से बच रही है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।घटना के बाद से प्रदेश अध्यक्ष और उनका परिवार सहमे हुए हैं।वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।सियासी हलकों में इस हमले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।अब देखना यह होगा कि नई जांच टीम इस मामले में कितनी तेजी और निष्पक्षता से कार्रवाई करती है,यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel