एसडीएम अनुभव मेहता ने विभिन्न स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों में हों सुरक्षा के सभी इंतजाम, बाहरी व्यक्ति के परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक।

लाडवा, (प्रमोद कौशिक) 25 फरवरी : एसडीएम अनुभव मेहता ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं, परीक्षाओं को नकल विहीन आयोजित करवाने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा के स्कूल शामिल रहे। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं जिला में सफल तरीके से आयोजित हों इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है तथा सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की सख्ती से अनुपालना की जा रही है। एसडीएम अनुभव मेहता ने निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की चेकिंग सुनिश्चित करें। उनके पास किसी भी प्रकार की नकल सामग्री नहीं होनी चाहिए। बाहर से नकल के लिए मिलने वाली मदद की सभी संभावनाओं से संबंधित पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दें। परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करे। परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे हों तथा निगरानी कर रहे अध्यापक नकल विहीन परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पूरी तरह से सजग हों।
एसडीएम अनुभव मेहता ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों से भी अपील की है कि अपनी मेहनत के दम पर बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करें। नकल के दम पर प्राप्त की गई सफलता जीवन में आगे बढ़ने का सही रास्ता नहीं है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल लाइब्रेरी में आयुर्वेद ग्रंथ व अध्ययन सामग्री ऑनलाइन होगी उपलब्ध

Thu Feb 26 , 2026
आयुष विश्वविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी सर्विस को और बेहतर बनाने पर मंथन-विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा : कुलपति प्रो. धीमान। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 25 फरवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की […]

You May Like

advertisement