छात्रों की कलात्मक दक्षता एवं सृजनशीलता से कुलपति हुए प्रभावित

छात्रों की कलात्मक दक्षता एवं सृजनशीलता से कुलपति हुए प्रभावित,
सुहेलदेव वि0वि0 परिसर के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने आयोजित की कार्य प्रदर्शनी,
आजमगढ़ । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित शैक्षणिक भवन-1 के ललित कला संकाय के अंतर्गत एप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग एवं स्कल्प्चर विभाग के बीएफए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्य-प्रदर्शनी (वर्क डिस्प्ले) का अवलोकन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीव कुमार जी ने किया तथा इस सफल आयोजन के लिए छात्रों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं, जिनमें चित्रकला, शिल्पकला एवं अनुप्रयुक्त कला की उत्कृष्ट झलक देखने को मिली।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि
इस अवसर पर बीएफए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों विकास मद्धेशिया, अरुण कुमार विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह, आकर्ष गोंड, अंशिका सिंह, प्रीति यादव, श्वेता प्रजापति, सपना कुमारी एवं खुशी यादव ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्य-प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए माननीय कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों की कलात्मक दक्षता एवं सृजनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
मा0 कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने यह भी कहा कि एप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग एवं स्कल्प्चर विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यह कार्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सृजनात्मक वातावरण को दर्शाता है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है तथा उनकी प्रतिभा को पहचान मिलती है। कुलपति महोदय ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विभाग के सभी प्राध्यापक गण गैर शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओ के साथ-साथ डॉ प्रवेश सिंह डॉ जयप्रकाश एवं कुलपति के सहायक भूपेंद्र पांडे व विपिन शर्मा उपस्थित रहे । सभी ने छात्रों के अभ्यास एवं परिश्रम को खूब सराहा।
डॉ प्रवेश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी 9452 44 5878



