पत्रकारों के कल्याण में मीडिया काउंसिल की अहम भूमिका : संजय राठी

पत्रकारों के कल्याण में मीडिया काउंसिल की अहम भूमिका : संजय राठी
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
जयपुर,26 फरवरी : मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर जयपुर पहुँचे। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जयपुर आगमन पर राज्य अध्यक्ष नीरज गुप्ता व उनकी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए संजय राठी ने कहा कि मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स पत्रकारों के अधिकारों,सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत संगठन है, जो देशभर में पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाता आ रहा है।
इस अवसर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए संजय राठी ने भीलवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार कौशिक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं जीतू बुरड़क को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया तथा चित्तौड़गढ़ के लोकेश शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
राजस्थान राज्य अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स पत्रकारों के कल्याण के लिए सराहनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संगठन के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मंच पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज गोयल, विधि सलाहकार अधिवक्ता संजीव वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल आर्य, लोकेश शर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़े समसामयिक मुद्दों तथा संगठन की भावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार कौशिक ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरे देश भर में अपनी टीम के साथ मिलकर मीडिया काउंसिल ऑफ जनरलिस्ट को नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे। क्योंकि मीडिया काउंसिल ही देश का ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हित के लिए और उनके कल्याण के लिए लगातार संघर्षरत है।




