समाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से ना लेने पर 3 अधिकारियों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस : विश्राम कुमार मीणा

समाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से ना लेने पर 3 अधिकारियों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस : विश्राम कुमार मीणा

समाधान शिविर में 7526 में से 5040 शिकायतों का किया समाधान, 2036 शिकायतें हुई रद्द, 253 पुरानी शिकायतों पर दोबारा शुरू हुई कार्रवाई।
लंबित 169 शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश।

कुरुक्षेत्र,(प्रमोद कौशिक) 27 फरवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर की शिकायतों पर तुरंत गंभीरता के साथ अधिकारियों को कार्रवाई करनी होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समीक्षा कर रहे है। इन तमाम पहलुओं के बावजूद कुरुक्षेत्र जिले के 3 अधिकारियों ने इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। इन अधिकारियों को रिपोर्ट के आधार पर कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर की समस्याओं की समीक्षा के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले चंडीगढ से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी अवनित कुमार ने समाधान शिविर की जिला अनुसार समीक्षा की और जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि डीसी अपने अपने जिले में कम से कम एक शिकायत को लेकर फील्ड का विजिट करेंगे। इसके साथ ही बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन की शिकायतों को गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 7526 शिकायतें समाधान शिविर में प्राप्त हुई है। इनमें से 5040 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और किसी ना किसी कमी के कारण 2036 शिकायतें रद्द हुई है और 169 शिकायतें लंबित है। इन लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए गए है। इस समाधान शिविर की शिकायतों को गंभीरता से ना लेने पर बीडीपीओ थानेसर, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी, शाहबाद नगर पालिका के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी समस्याओं का समाधान करने में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Fri Feb 27 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न_ सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश रायबरेलीः- 27 फरवरी 2026जिलाधिकारी हर्षिता माथुर निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न […]

You May Like

Breaking News

advertisement