प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिपली सेवा केंद्र द्वारा शोभायात्रा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र,28 फरवरी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिपली सेवाकेन्द्र ‘लाइटहाउस’ द्वारा आज सेक्टर-5 में जन-जन को परमात्मा शिव का संदेश देने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सेक्टर-5 के पार्षद सुषमा मेहता, और उनके पति मोहिन्द्र पाल मेहता, लाला अमीचन्द्र, कृष्ण लाल सैनी एवं सेक्टर 5 से एडवोकेट राज कुमार वर्मा जी उपस्थित थे। पिपली सेवाकेन्द्र इन्चार्ज प्रेरणा- दीदी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों को इस शोभायात्रा का उद्देश्य, परमात्म शिव संदेश (कलियुग के अंत और सतयुग के आगमन का आध्यात्मिक रहस्य) से अवगत कराया। इस शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर पार्षद सुषमा मेहता ने शुभारंभ किया। शोभायात्रा पुलिस लाइन सेक्टर-5 से. शुरू होकर सेक्टर 30 कलाल माजरा, देवीदासपुरा से लीला बहन के घर संपन्न हुई। पीपली सेवा केन्द्र के विभिन्न – गांवों सेआए भाई-बहनों ने नारों से व घर-घर जाकर शिव संदेश पत्रिका के द्वारा शिव संदेश पहुंचाया । प्रवीन बहन के घर शिव-ध्वज फहराया गया व सभी शोभाभाप्तियों को टोली वितरित की गई। इस शोभायात्रा के द्वारा जन-मानस को यह आध्यात्मिक जागृति दिलाई गई कि हम सब एक ही परमपिता शिव की संतान है और कैसे अपने जीवन को बेहतर बनाया जाए- इसके लिए झाकियाँ भी निकाली गई। इस शोभायात्रा में पीपली सेवाकेन्द्र चार्ज प्रेरणा दीदी, रेखा दीदी, दिलबाग गर्ग, मीनू गर्ग, नीलम जैन, कुसुम, लीला बहन, परमजीत, मीना, बबीता बहन, सुमेर सिंह, हरपाल सिंह, धर्मपाल सहित अन्य भाई-बहन उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैंना पर्यटक स्थल परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया

Sun Mar 1 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 रोहतक, 28 फरवरी : मैंना पर्यटक स्थल परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रशिक्षुओं ने आमजन व मीडिया कर्मचारियों का पुष्प वर्षा तिलक लगाकरलगाकरआत्मीय स्वागत किया गया। समारोह सौहार्द, […]

You May Like

Breaking News

advertisement