प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में संपूर्ण दरबारों का वार्षिक महत्व सब अमृतवेला सदस्यों द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास और भक्ति भाव से मनाया

(पंजाब) फिरोजपुर 08 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर बज़ार रामसूख दास में स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव के पावन दरबार में संपूर्ण दरबारों का वार्षिक महोत्सव अमृत वेला सदस्यों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया।

इस अवसर पर भक्तजनों द्वारा 24 घंटे का अखंड महामंत्र जाप किया गया। शंखनाद बजाया गया सभी हाथो मे पुष्प ले प्रभु के दरबारो पर पुष्प बरखा की जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु का स्मरण किया और भक्ति रस में सराबोर हुए। मंदिर परिसर में दिन-रात भजन-कीर्तन और प्रभु नाम का जाप होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। आरती उपरान्त अमृत वेला सदस्यों ने आए भक्तों को भंडारा प्रसाद वितरण किया
इस दौरान सभी भक्तजनों ने मिलकर विश्व शांति, मानव कल्याण तथा विश्व में चल रहे युद्धों की समाप्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। भक्तों ने कामना की कि संपूर्ण विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारा बना रहे तथा सभी पर प्रभु की कृपा और आशीर्वाद सदैव बना रहे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धेश्वर महादेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।अधिक संख्या मे जनसमाज मातृशकी ने भाग लिया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

Mon Mar 9 , 2026
होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न 8 मार्च 2026 , कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबंध शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस में होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।विद्या भारती की गौरवमयी परंपरा के अनुरूप सर्वप्रथम मां शारदे के […]

You May Like

advertisement