हिंदू राष्ट्र गोष्टी कठपुतली,राजस्थान में संपन्न

हिंदू राष्ट्र गोष्टी कठपुतली,राजस्थान में संपन्न

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

राजस्थान,10 मार्च : पुरी जगन्नाथ धाम से पधारे पूज्यपाद जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज गोवर्धन पीठाधीश्वर के कृपा पात्र शिष्य ब्राह्मण भूषण अधिवक्ता प्रेमचंद झा के सानिध्य में समाज के प्रबुद्ध लोगों का हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन राम भवन, कठपुतली,राजस्थान में आज संपन्न हुआ।
श्री प्रेमचंद झा ने पक्षपात विहीन शोषण विहीन मुक्त सनातन शासन तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और बताया कि हिंदू सब के हितेषी है। सभी के पूर्वज हिंदू है और हिंदुओं के मान बिंदु जैसे गौ, गंगा आदि की रक्षा अत्यंत आवश्यक है परंतु वर्तमान समय में इन सबकी उपेक्षा से इनकी हानि हो रही है।
जिसके समाधान के लिए हिंदूराष्ट्र ही एकमात्र मार्ग है।
जिसमें उन्होंने सेवा सत्संग स्वाध्याय एवं संगोष्ठी के माध्यम से हिंदुओं को संगठित कर भव्य भारत के लिए जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए प्रयास करने को कहा।
उनका कहना था हम अपने परंपरा को भूलते जा रहे हैं जिसके कारण सनातन धर्म का हास हो रहा है जब कि पूरा विश्व सनातनी था। आज विश्व में काफी देश मुसलमानों के हो गये है, काफी देश ईसाइयों के बन गये है लेकिन हिंदुओं के लिए पूरे संसार में कोई अलग देश नहीं है इसके कारण शास्त्र सम्मत विधि निषेध का पालन नहीं होने के कारण हिंदुओं में आस्था कम हुई। हर घर हिंदू राष्ट्र अभियान का समर्थन करते हुए धरातल पर संस्कारिक रूप से हिंदू राष्ट्र के निर्माण करने और हिंदू समाज को संगठित करने हेतु आवाहन किया गया की स्वयं के घर से शुरुआत करते हुए सभी अपने-अपने घरों पर स्वास्तिक चिन्हित सूर्य अंकित वैदिक ध्वज लहराए और उत्घोषणा पूर्वक मेरा घर हिंदू राष्ट्र लिखें।
पूज्य पूरी पीठ के शंकराचार्य जी के घोषणा के बाद देश के प्रमुख नेता सभी कहने लगे हैं हमारे पूर्वज हिंदू थे सनातनी थे। सभी उपस्थित भक्तों ने एकमत से हिंदू राष्ट्र अभियान में काम करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री आनंद पंडित, योगेश शर्मा पुजारी जी, हेमंत शर्मा, मनोज शर्मा, लक्ष्मण मीणा, संघ के सह जिला कार्यवाह राजेश मोरीजावाला, अधिवक्ता प्रदीप कुमार,शिव कुमार,शंकर कसाना, विजय कुमार सोनी, कप्तान सिंह, सुरेंद्र शर्मा,रणवीर सिंह शेखावत,महेश आदि सहित अनेक सनातनी बंधु उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मां सीता रसोई ने किया महिलाओं का सम्मान

Wed Mar 11 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाएं हुईं “सनातन नारी शक्ति सम्मान” से अलंकृत।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन,10 मार्च : परिक्रमा मार्ग/ज्ञान गुदड़ी स्थित श्रीपंच हरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा (छत्तीसगढ़ कुंज) में श्रीतुलसी पीठाधीश्वर […]

You May Like

Breaking News

advertisement