विश्व किडनी दिवस पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

विश्व किडनी दिवस पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विश्व किडनी दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मधु गुप्ताप्रभारी चिकित्सा अधिकारी की पहल एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर किडनी स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के लिए एक रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मधु गुप्ता द्वारा सबसे पहले अंगूठे का निशान लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद मरीजों एवं स्टाफ ने भी अंगूठे के निशान लगाकर चार्ट पर किडनी का आकार बनाया, जिससे किडनी स्वास्थ्य के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर स्टाफ हिर्देश, सरिता, मनु, एवं अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
इसके साथ ही एक चार्ट बोर्ड “Today I Pledge to Drink Enough Water and Get My BP & Sugar Checked” लगाया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने पर्याप्त पानी पीने तथा नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आए मरीजों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा उन्हें कम नमक का सेवन, पर्याप्त पानी पीने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में परामर्श दिया गया ताकि किडनी रोगों से बचाव किया जा सके।
इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की सदस्य अफजा, सुनीता, वैशाली, अनीता, अंजू, डॉ. ममता, डॉ. कविता, रीना और सुरभि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिवार बच्चों के संस्कारों की प्राथमिक पाठशाला : डीसी वर्मा

Fri Mar 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मीरगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र मीरगंज बरेली में खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार के दिशा निर्देशन में हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक डा. डी. सी. वर्मा के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात […]

You May Like

Breaking News

advertisement