श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने संभाला कुलसचिव का पदभार

शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास : डॉ. कृष्ण कांत।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 अप्रैल : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, निवर्तमान कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, उप कुलसचिव विकास शर्मा और अतुल गोयल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता इससे पूर्व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि वे कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के समग्र विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी के सहयोग से बेहतर प्रयास किए जाएंगे।
वहीं, कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का विश्वविद्यालय को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा संस्थान विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने महिला छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. हेतल दावे, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला, डीन ऑफ आयुर्वेद प्रो. सीमा रानी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. विदुषी त्यागी, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. आशु, उपनिदेशक (लोकल ऑडिट) डॉ. सविता रानी, वित्त अधिकारी अशोक ग्रोवर, सहायक कुलसचिव राम निवास, एमएन कॉलेज शाहाबाद के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी, डीएवी कॉलेज चीका से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रमेश ढांडा, आईजीएन कॉलेज लाडवा के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. हरि प्रकाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू की विशेषताओं को अपनाएगा फिलीपींस

Wed Apr 15 , 2026
फिलीपींस पीएमओ के अधिकारियों एवं कौशल तथा तकनीकी शिक्षा से जुड़े 28 सदस्यीय प्रतिनिधमंडल ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मॉडल का अवलोकन।स्टूडेंट एक्सचेंज, संयुक्त सर्टीफिकेशन और फैकल्टी डेवलपमेंट सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत। पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव […]

You May Like

Breaking News

advertisement