
एचपीवी वैक्सीन लगवा कर बचा जा सकता है घातक बीमारियों से।
पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 अप्रैल : पिहोवा उपमंडल एसएमओ डॉ संजीव गोयल ने एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एवं गर्भ कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की टीम ने सरकारी स्कूलों में शिक्षक अभिभावकों ने बैठक में भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग कि डॉ नमिता, डॉ. नेहा, डॉ. मीनाक्षी ने अभिभावकों से एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में गहनता से जानकारी देते हुए कहा कि यह वैक्सीन 2006 से प्राइवेट हॉस्पिटल में लगाई जा रही है। यह बच्चेदानी के कैंसर सहित गर्भ के स्वास्थ्य को बनाए रखती है, तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्रमाणित है।
यह वैक्सीन गर्भाशय की अन्य बीमारियों की रोकथाम में भी कारगर है। डॉ. नमिता चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों को टीकाकरण से बच्चों को कैंसर से भविष्य सुरक्षित रखने की अपील की। शिक्षा विभाग से नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने सभी अभिभावकों और बच्चों की वैक्सीन के प्रति जागरूकता करते हुए कहा कि सोशल मीडिया की नकारात्मक जानकारी की जगह वैज्ञानिक जानकारी मेडिकल विशेषज्ञ से प्राप्त करे।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल ने कहा कि कैंसर पीडि़त महिला सुदेश देवी निवासी गुलडेरा स्वयं पीजीआई चंडीगढ़ से अपना कैंसर का ईलाज ले रही है,तथा बच्चों को यह बीमारी न हो इसलिए उन्होंने दोनों लड़कियों को अंबाला के प्राइवेट हॉस्पिटल में पैसे खर्च कर के एपीवी वैक्सीन लगवाई और उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वह भी अपने बच्चों को कैंसर रोधी एचपीवी वैक्सीन ज़रूर लगवाएं।


