चित्रकार संघ बरेली भारती सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा एक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : चित्रकार संघ बरेली भारती सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व कला दिवस ( 15 अप्रैल ) को महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के जन्मदिन के रूप में स्थानीय युग वीणा स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में एक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया I सचिव एवं संयोजक चित्रकार डॉ अजय रघुवंशी ने बताया 10 राज्यों के करीब 50 चित्रकारों की 70 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है I पुणे महाराष्ट्र के सोना शर्मा की कृति शिवा नारंगी एवं भूरे रंग से उभरी गई की आकृति मानो नई ऊर्जा का संचार कर रही है वही उदयपुर राजस्थान की राखी मित्तल की कृति में समुद्र मंथन को एक्रेलिक रंगों से कैनवास पर दर्शाया गया I ग्वालियर मध्य प्रदेश की अर्चना कुमारी की पेंटिंग तीन महिलाएं महिला सशक्तिकरण को दर्शा रही है I अल्मोड़ा उत्तराखंड की गीता पांडे ने जागेश्वर धाम को बड़े ही सुंदर और संजीव ढंग से दर्शाया है दिल्ली के अरशद अली ने बुद्ध को चित्रित करते हुए सत्य का पाठ पढ़ाया I लखीमपुर खीरी की मुस्कान सक्सेना ने आजादी को अपना विषय बनते हुए पीले लाल नारंगी रंगों से सुंदर चित्रांकन किया I बरेली की अलका श्रीवास्तव में नारी के विभिन्न रूपों को दिखाते हुए उसकी पीड़ा को दर्शाया , ज्योति रानी ने भगवान जगन्नाथ जी को बनाया, शाहजहांपुर की अजय वर्मा ने शिव पार्वती का सुंदर चित्रांकन किया I कन्या महाविद्यालय भर बरेली की प्राचार्य एवं चित्रकला विभाग अध्यक्ष डॉ अनुराधा आर्य शिव परिवार को दर्शाया I बरेली के गुरचरण सिंह ने चारकोल के माध्यम से बिल्ली का जीवंत चित्र बनाया , तो वहीं बाल चित्रकार निपुण सिंह एवं तरुण ने सुंदर पोट्रेट्स को बनाकर प्रदर्शनी में वह भाई लूटी I प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर तनु जैन सीईओ , कैंट बोर्ड बरेली एवं राजेश अग्रवाल, पार्षद नगर निगम एवं सदस्य बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया I दोनों अतिथियों का संयोजक डॉक्टर अजय रघुवंशी द्वारा पुष्प गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया I अतिथि डॉक्टर तनु जैन ने कहां की युवा चित्रकारों ने बहुत परिश्रम से सुंदर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया है खास तौर से कामकाजी महिलाओं द्वारा बनाई गई कृतियां सराहनीय है तनु जैन ने प्रदर्शनी की तुलना दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में लगी प्रदर्शनी से की I बरेली के लिए बड़ी बात है इसका असली डॉक्टर रघुवंशी को जाता है जिन्होंने कठिन मेहनत करके आयोजित किया है I विशेष अतिथि श्री राजेश अग्रवाल ने कहा बरेली में चित्रकला का नया मंच प्रदान किया है जिससे नवीन चित्रकारों को अपनी प्रतिभा उजागर करने का अवसर मिला हैI वरिष्ठ चित्रकार डॉक्टर महेंद्र कुमार सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पेंटिंग की प्रशंसा की I श्रीकांत ,रूपाली गुप्ता , मुरादाबाद की सारिका राय , विधि रस्तोगी, प्राची श्रीवास्तव, यामिनी, निहारिका कपूर , कुशाग्र राजाराम,सोनाली पाल, आरती, किरण प्रजापति ,बुशरा खान, आदि चित्रकारों ने तेल रंग एक्रेलिक जल रंग आदि माध्यमों से विभिन्न विषयों को लेकर जिसमें सामाजिक समस्याएं प्राकृतिक चित्र आजादी से संबंधित धार्मिकता को दिखाते हुए चित्रण किया गया है प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में विशेष रूप से महेंद्र विक्रम सिंह, दिवाकर आर्य ,वसीम इदरीसी , शिवली खान, डॉ आनंद लक्तकिया, कुमार पारस प्रवक्ता मनोहर भूषण इंटर कॉलेजबी इंटर कॉलेज, इंजीनियर आर महेश्वरी, सैकड़ो छात्राओं ने किया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन 5.0 व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस की थीम पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Fri Apr 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा जी के निर्देशानुसार मिशन 5.0 व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शांति मौर्य कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल जनपदबरेली में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement