
(पंजाब) फिरोजपुर 18 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की अनुकंपा से श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर ने भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में परम विद्वान सुखदेव जी महाराज के पावन कर कमलों द्वारा श्री राम बाग प्रांगण मे शिव स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के छात्रों द्वारा शिव स्तुति करते हुए मंगल गान किया गया । आचार्य जी ने बताया कि इस वृक्ष को शिवरूप ही जानना चाहिए ,जिस भूमि पर यह पौधा होता है वहां साक्षात भगवान् श्री शिव की कृपा होती है ।
उन्होंने विशेष रूप से श्री विनोद शर्मा के प्रयास की सराहना की तथा बाकी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर सुनील शुक्ला , नरेश गोयल हरीश गोयल आदि शामिल हुए।


