भारतीय स्टेट बैंक बना निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

भारतीय स्टेट बैंक बना निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

रायबरेली:- 20 अप्रैल 2026
टीबी मुक्त भारत संकल्प को साकार करने में भारतीय स्टेट बैंक रायबरेली भी पीछे नहीं है। बैंक अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर निक्षय मित्र बनते हुए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजभान सिंह (क्षेत्रीय प्रबंधक) रहे। उनके साथ आनंद कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक परिचालन) तथा राहुल देव शुक्ला (विपणन अधिकारी) भी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा के निर्देशन में संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में लगातार ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा के अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार ने मरीजों को टीबी से बचाव, समय से जांच और नियमित दवा सेवन की जानकारी दी।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जुगलेश ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र ने मरीजों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और पोषण पोटली के महत्व के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि बृजभान सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
आनंद कुमार सिंह ने कहा कि मरीजों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। राहुल देव शुक्ला ने कहा कि जागरूकता, पौष्टिक आहार और नियमित उपचार से टीबी को हराया जा सकता है।
इस अवसर पर कप्तान सिंह, अपूर्व मिश्र, चंद्र किशोर, विमलेश कुमार, मनीष साहू, मनोज सिंह, प्रमिला वर्मा, अजय, दिव्यांशु वर्मा, उत्तम तिवारी, खुर्शीद, वैभव, रामबली गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

Tue Apr 21 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न रायबरेली:- 20 अप्रैल 2026मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक की गई।बैठक में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य द्वारा अवगत कराया गया […]

You May Like

advertisement