
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – अभिषेक पूर्णिमा।
आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश को चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी।
पिहोवा, 20 मई : आदमपुर हल्के के विधायक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश जांगड़ा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी डिपार्टमेंट का स्टेट चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। इस नियुक्ति पर पिहोवा हल्का के विधायक मनदीप सिंह चटठा ने चंद्रप्रकाश जांगड़ा को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। विधायक मनदीप सिंह चट्ठा ने कहा कि चंद्रप्रकाश जांगड़ा एक अनुभवी, ईमानदार और जनहितैषी नेता हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ राजनीति में भी लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर ओबीसी वर्ग को मजबूत प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और पिछड़े वर्ग की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतनाम सिंह, हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि चंद्र प्रकाश जांगड़ा को ओबीसी डिपार्टमेंट का स्टेट चेयरमैन बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और ओबीसी विभाग के स्टेट चेयरमैन के रूप में विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा की नियुक्ति सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम है। इस मौके पर राकेश बधवार, पूर्व पार्षद गोपाल कौशिक, जितेंद्र बबलू गुल़डेहरा, सुखबीर ग्रेवाल, जसमेर बटेडी, मोहन लाल भांवरा, अवतार वालिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि चंद्र प्रकाश जांगड़ा प्रदेशभर में ओबीसी समाज को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का काम करेंगे तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ उभरेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।


