एम्स, रायबरेली में बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ एवं नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्राओं हेतु एक नवीन छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

एम्स, रायबरेली में बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ एवं नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्राओं हेतु एक नवीन छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एम्स कर्मचारियों के बच्चों हेतु 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप (Summer Camp) का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन द्वारा किया गया। यह कैंप दिनांक 18 मई से प्रारंभ होकर 27 मई तक चलाया जाएगा। इस कैंप की पहल एम्स रायबरेली की क्रेच समिति द्वारा बालरोग शल्यचिकित्सा विभागाध्यक्षा प्रो. सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में की गई है। कैंप के सफल संचालन हेतु लिटिल राइडर्स प्ले स्कूल की टीम संस्थान की क्रेच समिति के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों के लिए रचनात्मक, रोचक एवं यादगार अनुभव सुनिश्चित करने में सहयोग कर रही है।उद्घाटन अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन, उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह तथा वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय द्वारा बच्चों को मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया गया।
कैंप में बच्चों के लिए विज्ञान प्रयोग, ड्राइंग, STEAM गतिविधियाँ, क्राफ्ट सेशन, पॉटरी, पूल पार्टी सहित अनेक रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने, रचनात्मकता विकसित करने तथा समूह में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कैंप बच्चों के लिए एक आनंददायक एवं शिक्षाप्रद वातावरण प्रदान कर रहा है। संस्थान प्रशासन ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

एम्स रायबरेली ने अपने शैक्षणिक एवं आवासीय अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए संस्थान परिसर में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्राओं हेतु नए छात्रावास निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह परियोजना एनटीपीसी ऊंच्चाहार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत लगभग ₹13.99 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही है। परियोजना का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिशासी अभियंता श्री वाई. पी. सिंह के निर्देशन में कराया जा रहा है।
प्रस्तावित S+7 बालिका छात्रावास में में 65 डबल ऑक्यूपेंसी कमरें होंगे, जिनमें कुल 130 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे, कॉमन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, इंटरनेट सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
समारोह में एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक, डॉ. अमिता जैन, एनटीपीसी ऊंच्चाहार के प्रोजेक्ट हेड श्री बिस्वा मोहन सिंह, कर्नल अखिलेश सिंह, उप निदेशक (प्रशासन); कर्नल यू. एन. राय, वित्तीय सलाहकार; तथा श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, एएमएस सहित संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एम्स रायबरेली के इंजीनियरिंग विभाग ने परियोजना की परिकल्पना, योजना, समन्वय एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्री हरीश कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता; श्री छत्रपाल, अधिशासी अभियंता (सिविल); श्री विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता (विद्युत); श्री सूरज कुमार विश्वकर्मा, सहायक अभियंता (सिविल) सहित कनिष्ठ अभियंताओं एवं इंजीनियरिंग विभाग के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिनके समर्पित प्रयास एवं सतत निगरानी से संस्थान में विकास कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. अमिता जैन ने कहा कि यह गर्ल्स हॉस्टल निर्माण परियोजना संस्थान की शैक्षणिक एवं आवासीय अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संस्थान नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्राओं के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं छात्र-केंद्रित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा CSR के अंतर्गत प्रदान किए गए सहयोग तथा इंजीनियरिंग सेवा विभाग एवं यूपीएसआईसी लिमिटेड के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

51 नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

Thu May 21 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत 51 नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र 51 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ बच्चों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में निभाती है अहम भूमिका – अशोक कुमार रायबरेलीः- 20 मई 2026          […]

You May Like

advertisement