मनुष्य हो, भगवान होना है : मास्टरजी

मनुष्य हो, भगवान होना है : मास्टरजी

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 मई : संसार में जितने भी ग्रंथ और उपनिषद हुए उन्होंने बताया कि तू इंसान है, तू आगे भगवान हो सकता है। भगवान का अर्थ है तेरा अगला पूर्ण विकास जिसके बाद तू इस लोक से परलोक चला जाएगा। भगवान कौन है ? हम अगर कहीं पीछे चलकर देखें तो बुद्ध, सिद्धार्थ गौतम, हमारे जैसे इंसान थे जिनकी शादी भी हुई, बच्चा भी हुआ, मौत भी हुई जैसे हमारी होगी। वर्द्धमान भी पहले संसार में थे और एक दिन महावीर भगवान हो गए। नानक संसार में थे, शादी हुई, बच्चे हुए पर गुरु नानक भगवान हो गए। जीसस भी संसार में थे; तैंतीस साल की उम्र में शरीर की मृत्यु हुई और भगवान के बेटे हो गए। तो संसार में जो भी जन्म लेता है, उसकी मृत्यु होती है और जन्म और मृत्यु के बीच में मनुष्य ने अगर भगवता को नहीं पाया तो उसका जन्म फेल हो गया यानि वो अगला विकास नहीं कर सका क्योंकि जानवर तक का विकास अपने आप होता है, कुछ करना नहीं पड़ता है ! पेड़ को कब कीड़ा-मकोड़ा बनना है, पंछी बनना है, जानवर बनना है, सब लिखा गया है, स्वचालित है! तू मनुष्य हुआ, ये तेरी कितने लाखों-करोड़ों साल की यात्रा है; पता है ? कोई एक लाख साल, कोई एक करोड़ साल, कोई दस करोड़ साल की उम्र भोगने के बाद इंसान के चोले में आता है। और मनुष्य जन्म मिलता है साठ, चालीस साल, कभी अस्सी साल, के लिए ताकि तू चाहे तो इस चक्रव्यूह को तोड़ सकता है, इस मरने वाले शरीर से मुक्त हो सकता है, इस दुख-सुख से मुक्त हो सकता है।इसलिए हमनें इस मनुष्य देह में ही सब भगवान के चेहरे दिखाए। ये इस लोक से परलोक की यात्रा है । हमारी सुई यहीं पर अटक गई है, हम मर कर यहीं पैदा हो जाते हैं। उन्होंने इस लोक से अपने घर, परलोक, जाने की तैयारी कर ली। और ये धरती, धरती के नीचे पाताल और ऊपर कुछ लोक कहे, वहाँ तक की यात्रा मनुष्य देह में है पर सब को एक दिन इनके आगे जाना है, जिसे कहा ‘पारब्रह्म’! और वो आकाश के भी पार है । जैसे गुरु नानक देव ने कहा “आकाश ते आकाश” यानि इस पूरे गोल चक्र के बाहर है, आकाश के भी पार है। तुझे मर कर जमीन के नीचे योनियों में जाना है या कहीं एक-दो लोक ऊपर जाना है और फिर इस धरती पर लौटना है; या इस सब के पार अपने परमानेंट घर – पारब्रह्म – जाना है, वो तेरी मर्जी है।
मास्टरजी का अनमोल ज्ञान उनके यूट्यूब चैनल ‘मास्टरजी’ पर निशुल्क उपलब्ध है। मास्टरजी गारंटी देते हैं की ३-३० लेक्चर सुनने से ही आपको अपने जीवन में परिवर्तन दिखेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू ने इस सत्र में शुरू किए 12 नए प्रोग्राम

Thu May 21 , 2026
बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी नर्सिंग, डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी और बीएससी फिजियोथेरेपी में भी होंगे दाखिले।बीवॉक एयर कंडीशनिंग एन्ड रेफ्रिजरेशन में हर विद्यार्थी को पहले महीने से मिलेगा 15 हजार स्टाइपेंड।इस सत्र में 65 प्रोग्राम में होंगे दाखिले, प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ। पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 21 मई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement