सरदारशहर में पेयजल संकटः पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, पीएचईडी विभाग पर लापरवाही का आरोप


सरदारशहर में भीषण गर्मी के कारण शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों का कहना है कि एक ओर जहां लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीएचईडी विभाग की कथित लापरवाही के चलते जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।

सरदारशहर मेगा हाईवे पर हरियासर धड़सोतान से साहवा जाने वाली मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर पाइपलाइन टूटी हुई है या उनमें लीकेज है। इससे लगातार पानी बह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण आसपास के गांवों में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस पेयजल समस्या को लेकर कई बार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। देवासर गांव के पूर्व सरपंच मनीराम भोभिया ने बताया कि देवासर, बिल्यूबास, रामपुरा, बोघेरा, खेजड़ा, शिमला, पिचकाराई ताल और ढाणी तेतरवाल सहित कई गांवों के लोग लंबे समय से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द समाधान नहीं किया, तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में, पीएचईडी विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने बताया कि जहां-जहां पाइपलाइन लीकेज की समस्या सामने आई है, वहां मरम्मत कार्य के लिए टीमें लगाई गई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत जैसे आत्मनिर्भर देश से कृषि तकनीकों का आदान प्रदान चाहता है क्यूबा, हमारी जमीन पर भारतीय करें खेती : राजदूत जुआन कार्लोस मार्सान एगुइलेरा

Sat May 23 , 2026
नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों पशुपालकों से क्यूबा के डेलिगेशन ने किया संवाद।नवीन जिंदल जैसे उद्योगपति को बताया देश की आर्थिक मजबूती की बुनियाद, स्किल सेंटर की हुई सराहना। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 मई : नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित […]

You May Like

Breaking News

advertisement