
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : सिविल डिफेंस के नियन्त्रक जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर गर्मी की विभीषिका से बचाने के लिए विभिन्न पक्षियों जानवरों एवं मानव सेवा हेतु उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था के क्रम में वार्डन सेवा के मुखिया चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के द्वारा एक शर्बत वितरण कार्यक्रम जिला चिकित्सालय पर रोगियों व उनके परिजनों की सहायतार्थ आयोजित किया जिसमें उपनियंत्रक राकेश मिश्र सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर व पंकज कुदेशिया डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, संजय पाठक व दिनेश यादव डिवीजनल वार्डन आरक्षित शिवलेश पाण्डेय, हरीश भल्ला उप प्रभागीय वार्डन, नीतू द्विवेदी आई. सी. ओ. आशीष प्रधान, बृजेश कुमार पोस्ट वार्डन व पवन कालरा पोस्ट वार्डन आरक्षित व अन्य वार्डनों का महत्व पूर्ण सहयोग रहा। चीफ वार्डन महोदय ने बताया कि ऐसे ही जनहित में जल वितरण शर्बत वितरण आदि जैसे कार्यक्रम सिविल डिफेंस बरेली द्वारा प्रतिदिन आयोजित किए जाते रहेंगे।


