
पवई पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बकरी बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना पवई पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक बकरी, ₹6000 नगद, एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डेहरी निवासी चन्द्रेश पुत्र मनोराम ने थाना पवई में तहरीर देकर बताया था कि 23 मई की रात उनके घर से दो बकरी और एक बकरा चोरी हो गया था। मामले में थाना पवई पर मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती द्वारा जांच शुरू की गई।
26/27 मई की रात पुलिस टीम ने महुआ मोड़ स्थित बिस्कुट फै्ट्री के सामने से अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ बबुआ, अरविन्द तथा अकरम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान चोरी की एक बकरी तथा बाकी पशुओं को बेचकर प्राप्त ₹6000 नगद बरामद हुआ।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ बबुआ के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी में शामिल-
01 चोरी की बकरी
₹6000 नगद
01 तमंचा .315 बोर
01 जिन्दा कारतूस
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती सहित थाना पवई पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


