बिलरियागंज में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

बिलरियागंज में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

बिलरियागंज। स्थानीय बाजार बिलरियागंज के पुराना चौक स्थित ईदगाह मैदान में गुरुवार भोर से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह लगभग 6 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

इसके साथ ही क्षेत्र के शेखूपुर, बिंदवल, जयराजपुर, गुलवा गौरी, अलाउद्दीन पट्टी, नसीरपुर, भावापुर और सेठारी सहित विभिन्न गांवों में भी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

वहीं थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में चक्रमण करता रहा, जिससे पूरे इलाके में शांति व्यवस्था कायम रही। तहसीलदार सगड़ी नवीन निश्चल त्रिपाठी ने भी विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर लेखपाल विपिन सिंह ,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार बिलरियागंज क्षेत्र की कुल 33 ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जबकि लगभग 15 चिन्हित स्थानों पर कुर्बानी की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर विधायक नफीस अहमद, पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ, वीरेंद्र विश्वकर्मा, कोमल पासवान सहित कई गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बुकिंग की आवश्यकता नहीं

Fri May 29 , 2026
कलेक्टर ने ली गैस एजेंसी संचालकों की बैठक समय पर डिलीवरी करने के निर्देश महासमुंद 29 मई 2026/ जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक लेकर खाद्य विभाग के […]

You May Like

advertisement