
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कुरुक्षेत्र पहुंचकर सुमन सैनी से की मुलाकात, ज्ञानानंद महाराज से लिया आशीर्वाद,मां भद्रकाली में टेका माथा।
प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का जिलाध्यक्ष सरदार तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने किया स्वागत।
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 29 मई : हरियाणा की नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचकर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी सेकुरुक्षेत्र सेक्टर-3 स्थित निवास स्थान पर आत्मीय भेट की। इसके बाद गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के पावन ज्ञान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने ऐतिहासिक एवं शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह गोल्डी ने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता जी ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार एवं नेतृत्व का सशक्त आधार हैं। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता से देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण एवं राष्ट्र प्रगति की प्रेरणाशक्ति भी है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल राणा, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा, जिला महामंत्री रमेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान, संजीव सीकरी, सोमपाल राणा, ऋषिपाल माथना, राजकुमार बेदी, पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, नरेंद्र सिंघल, हन्नु चक्रपाणि, अंकुश गोयल सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


