उप निर्वाचन 2026: सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतगणना संपन्न

अध्यक्ष पद पर सरिता संतोष मिश्रा हुईं निर्वाचित, मिले 1949 मत

कवर्धा, 04 जून 2026। नगर पालिका उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए 01 जून 2026 को हुए मतदान की मतगणना आज 04 जून 2026, गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
मतगणना उपरांत घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा को 1,949 मत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रोशन वैष्णव को 1,187 मत, निर्दलीय प्रत्याशियों अजय यादव को 1,018 मत, डाकेश्वर श्रीवास को 25 मत, महादेव कुम्भकार को 17 मत तथा गुलशन कुमार गंधर्व को 10 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त नोटा के पक्ष में 31 मत दर्ज हुए थे। प्राप्त मतों के आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सरिता संतोष मिश्रा को नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया।
मतगणना पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सहसपुर लोहारा में प्रातः 08 बजे प्रारंभ हुई। मतगणना हेतु 15 गणना टेबल लगाए गए थे। प्रत्येक गणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक एवं एक गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई थी। मतगणना की प्रक्रिया एक ही चक्र (राउंड) में पूर्ण की गई। मतगणना के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी तथा पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

Thu Jun 4 , 2026
कोण्डागांव, 04 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम पीपरा निवासी फरसूराम की सर्पदंश से मृत्यु होने […]

You May Like

advertisement