
=अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।
सगड़ी (आजमगढ़): अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि अधिवक्ता समाज की और अटूट कड़ी है। वह समाज के दबे कुचले लोगों को लड़कर न्याय दिलाता है। वह ऐसे लाचार और बेबस लोगों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाता है जिनके आगे पीछे कोई नहीं रहता।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वकील देश की न्याय प्रणाली में योगदान देकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि वकालत केवल एक पेसा नहीं है बल्कि यह जन सेवा का माध्यम है। अच्छी सोच वाले वकील समाज समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, समाजसेवी ओंकार नाथ राय ने वकीलों की समाज के प्रति भूमिका पर प्रकाश डाला।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी, जय राम यादव, मंत्री संतोष राय, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे, तारकेश्वर राम, सह मंत्री मोहम्मद नासिर, रविंद्र कुमार गौतम, विपिन कुमार तिवारी सहित सभी सदस्यों को एल्डर कमेटी के मरिकेश्वर मिश्रा ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर शहाबुद्दीन खान, इरफान खान, जगदीश यादव, अनुराग यादव, प्रेम शंकर यादव, आशीष मिश्रा, अनिल सिंह, राधेश्याम मिश्रा, सूर्यभान सरोज, पंकज द्विवेदी आदि लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया।


