दान शनिचरा मंदिर स्वामित्व विवाद की जांच, एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के दान शनिचरा मंदिर के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद की जांच के क्रम में सोमवार शाम उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों एवं संबंधित पक्षों की उपस्थिति में मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सभी पक्षों की बातें सुनीं।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और विवाद से जुड़े पक्षों ने अपने-अपने दावे एवं पक्ष उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम ने सभी पक्षों को बुधवार तक अपने-अपने साक्ष्य एवं संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंदिर के स्वामित्व को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सभी साक्ष्यों के परीक्षण और पक्षकारों की सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विवादित स्थल पर तब तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार आदर्श सिंह तथा भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement