
श्री बगलामुखी साधना के रहस्यों को उजागर करती है पुस्तक ‘श्री बगलार्चन प्रकाशिका’ : पंडित संयोगानंद (श्री बगलामुखी उपासक)हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र,12 जून : अध्यात्म, मंत्र साधना और भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले पाठकों तथा साधकों के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय है कि कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा श्री बगलामुखी उपासक पंडित संयोगानंद द्वारा रचित नवीन पुस्तक ‘श्री बगलार्चन प्रकाशिका’ का प्रकाशन हो चुका है। यह पुस्तक मां बगलामुखी की साधना, अर्चना और उनके गूढ़ तांत्रिक एवं वैदिक रहस्यों को अत्यंत सरल और प्रामाणिक रूप से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है।
लेखक पंडित संयोगानंद ने इस ग्रंथ में अपने वर्षों के गहन अध्ययन, शोध और साधना के अनुभव को समाहित किया है साथ ही लुप्तप्राय: प्राचीन ग्रंथों से श्री बगलामुखी के दिव्य स्तोत्र आदि का संकलन किया है पुस्तक में मां बगलामुखी के स्वरूप, उनकी पूजा-विधि, मंत्रों के शुद्ध उच्चारण और अनुष्ठान के नियमों का विस्तार से वर्णन किया गया है। लेखक का मुख्य उद्देश्य भ्रांतियों को दूर कर साधकों को सही और कल्याणकारी मार्ग दिखाना है।
यह पुस्तक केवल साधकों के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा और तंत्र शास्त्र को समझने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति के लिए संग्रहणीय है। इसकी भाषा अत्यंत सरल, सुबोध और प्रभावमयी है!
अध्यात्म जगत के विद्वानों और समीक्षकों ने इस कृति की प्रशंसा की है! पुस्तक Amazon Flipcart Kindle जैसे ऑनलाइन माध्यमों पर उपलब्ध है साथ ही आप सीधे लेखक से भी प्राप्त कर सकते हैं पंडित संयोगानंद 9802884305


