बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , गत दिवस मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सभासद शराफत हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप संख्या यूपी-21 बीएन-5237 ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला मोहल्ला अंसारी वार्ड नंबर 9 निवासी रफीक (40 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शफी के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की से घायल रफीक को जिला अस्पताल बरेली भेजा। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रफीक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा बुंदन एवं सभासद तसलीम और टिंकू ने बताया कि मृतक रफीक की सब्जी मंडी जामा मस्जिद गेट के सामने आटा-चावल की दुकान है रफीक आटा चावल का कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
मृतक रफीक नौ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक रफी की मौत की खबर सुन चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, डॉक्टर मोइन, सभासद उद्दीन, सभासद युनूस भाई कोटा डीलर वाहिद अंसारी, चेयरमैन प्रत्याशी रेहाना बेगम ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात मृतक रफीक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ‌

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का बकाया भुगतान दिलाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Wed Jun 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव कुमुद गंगवार के एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड. के संयुक्त नेतृत्व में 51 किसानों एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज के किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान न किए […]

You May Like

Breaking News

advertisement