उत्तराखंड: रुड़की/भगवानपुरभारत विकास परिषद के 64 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होटल दीप रेजीडेंसी रुड़की में किया गया

उत्तराखंड: रुड़की/भगवानपुर
भारत विकास परिषद के 64 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होटल दीप रेजीडेंसी रुड़की में किया गया,
सागर मलिक
जिसमें वार्षिक पुरस्कार वितरण भी किए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि हरिद्वार संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि संस्कार के बिना एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण नहीं हो सकता है।जिसके लिए परिषद सराहनीय कार्य कर रही है।
भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के माध्यम से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कुलपति डॉ रमा कांत पाण्डे ने कहा कि अगली पीढ़ी में संस्कार की कमी होती जा रही है। जिससे मानवीय जीवन में लगातार एक दूसरे का सम्मान भी कम हो रहा है। बच्चे परिवार से हट कर रहना पसंद कर रहे हैं। जिसके लिए संस्कार को बढ़ावा देने का प्रयास परिषद के माध्यम से किया जा रहा है।
परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रकाशन डॉ तरुण शर्मा ने कहा कि देश में परिषद स्थापना का 64 वा वर्ष है। लगातार अच्छे लोग परिषद के साथ जुड़ रहे हैं। उत्तराखंड के पश्चिम प्रांत की सभी शाखाएं इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रही हैं।
एन सी आर 1 के क्षेत्रीय अध्यक्ष सी ए प्रवीण गर्ग ने डा सूरज प्रकाश के जीवन प्रकाश पर डालते हुए कहा कि डा सूरज प्रकाश जी ने 63 वर्ष पहले समाज की सेवा करने एवं संस्कार देने का जो बीड़ा उठाया था वह पौधा आज पुष्पित पल्लवित होकर वट वृक्ष का रूप ले चुका है। आज परिषद के 10 क्षेत्र 80 प्रांत 2000 से अधिक शाखाएं 85000 से अधिक सदस्य स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं।
अध्यक्ष मनीषा सिंघल ने हरिद्वार जनपद में दो नई शाखाएं शुरू होने की जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि उनके प्रांत क्षेत्र में अभी तक इकतीस विकास मित्र भी बन चुके हैं।
परिषद के क्षेत्रीय संयोजक डॉ सत्येंद्र मित्तल ने अवगत कराया कि दिवंगत माता-पिता की यादगार में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुरू किये गये हैं। इस मौके पर कैंसर विशेषज्ञ एम्स के डॉ नवीन गुप्ता,सर गंगाराम अस्पताल के डा चिंतामणि,गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज,देहरादून के हृदय रोगी विषेषज्ञ डॉ तनुज भाटिया व समाज सेवी शेखर महाजन एवं प्रशांत अग्रवाल सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की अध्यक्षता डा श्रीमती मनीषा सिंघल ने की एवं कार्यक्रम का सफल सहज सुंदर सुव्यस्थित संचालन प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने किया।देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर जी ने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय दायित्वधारी जगदीश पालीवाल,श्रीमती निशा अग्रवाल,डॉ संगीता सिंह,एंड प्रीति अग्रवाल। श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शोभा सिंह, श्रीमती रश्मि चौहान,निखिल वर्मा,ललित पांडे,डॉ राजीव गोयल, जिला संयोजक एल एम शर्मा पुष्पराज चौहान,रजनीश सैनी कल्पना सैनी,निधि समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोमती नगर के होटल हयात में भव्य बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी संपन्न, राजनीतिक दिग्गजों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Sun Jul 12 , 2026
गोमती नगर के होटल हयात में भव्य बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी संपन्न, राजनीतिक दिग्गजों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद ​लोकेशन: रायबरेली रिपोर्टर: विपिन राजपूत ​लखनऊ/रायबरेली: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल हयात में पूर्व राज्यमंत्री माननीय सुशील कटियार के सुपुत्र की बरीक्षा एवं इंगेजमेंट सेरेमनी (सगाई समारोह) का […]

You May Like

Breaking News

advertisement