कुशल युवा उद्यमिता को अंतिम लक्ष्य बनाएं : प्रोफेसर दिनेश कुमार

विश्व युवा कौशल दिवस पर दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित समारोह में एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया देश भर से आए युवाओं को सम्बोधित।
एसवीएसयू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 जुलाई : फिक्की द्वारा दिल्ली के फेडरेशन हाउस में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में देश भर से आए विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास के प्रति प्रेरित किया और देश के नवनिर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर रोजगार के आयाम तेजी से बदल रहे हैं। अब युवाओं को केवल नौकरी पाने के पारंपरिक ढर्रे से बाहर निकलना होगा। यदि आपके पास व्यावहारिक कौशल है, तो केवल नौकरी पाना ही आपका अंतिम ध्येय नहीं होना चाहिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि युवाओं का लक्ष्य उद्यमिता होना चाहिए, ताकि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को लगातार अपग्रेड करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुद को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुकूल बनाने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ-साथ कम से कम एक विदेशी भाषा का ज्ञान होना आज के समय की बड़ी जरूरत बन गया है। इससे भारतीय युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। कौशल के साथ-साथ भारतीयों की नैतिकता भी एक बड़ी शक्ति है। इस दौरान फिक्की के मंच से कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का आभार ज्ञापित किया गया। एसवीएसयू की इंडस्ट्री रिलेशंस एन्ड एलुमनी अफेयर्स की निदेशक चंचल भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
एसवीएसयू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कौशल आधारित गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सोरौत ने बताया कि कक्षा 6 वर्ग में आयोजित स्किल बिंगो में प्रथम स्थान आरव, नैतिक, गौरव, आदित्य तथा द्वितीय प्रशांत, गुंजन, चेतना, रावी, तन्वी और तृतीय गीतिका, हिमांशी, सुहाना, मयंक ने प्राप्त किया। 30 सेकंड स्किल वीडियो में प्रथम नैतिक, द्वितीय निव्या और तृतीय स्थान पर लक्ष्य रहे। मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज में प्रथम देशना, राखी, वैभव, मोक्षित, वंश और द्वितीय गुंजन, निव्या, प्रगति, तन्वी, हिमांशी तथा तृतीय गीतिका, गौरव, आरव, नैतिक, रावी रहे। इमोजी स्टोरीटेलिंग में प्रथम मयंक, द्वितीय निव्या, तृतीय देशना रही। नो फायर स्नैक काउंटर में आरव, गौरव, नैतिक, आदित्य प्रथम रहे, मोक्षित, वंश, चेतना, गुंजन द्वितीय और राखी, देशना, निव्या और प्रगति तृतीय रहे। कक्षा 9-10 में फ्यूचर रेडी फन जूनियर शार्क टैंक में प्रथम यश्री, तमन्ना, रिया (स्मार्ट बैग) द्वितीय नवयुग (लाइफ लिंक एआई ऐप) डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रथम लव और सत्यम, द्वितीय ध्रुव जांगिड़। एआई बनाम ह्यूमन पेड़ बचाओ में प्रथम रितिका, द्वितीय प्रीत रही। स्किल ऑक्शन में गेम डेवलपमेंट में प्रथम केशव, पिरामिड क्यूब में प्रशांत द्वितीय। कक्षा 11-12 में स्किल स्प्रिंट में प्रथम तेजस्वी, द्वितीय प्रियंत। स्टार्टअप स्कैवेंजर हंट में प्रतिष्ठा, अंजलि, ऋतिका प्रथम और अनुष्का, गुंजन, चंचल फैशन आईडिया में द्वितीय रहे। रिवर्स टीचिंग में युग प्रथम और तोषिका, जागृति जेन जी स्लैंग में द्वितीय रहे। ह्यूमन स्किल्स पॉडकास्ट में कक्षा 11 के मोहित, याशिका प्रथम और योगिता तथा गीत द्वितीय रहे। कक्षा 12 में मानव, नमन प्रथम और साक्षी व माही द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य सतेंद्र सौरोत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें जीवनोपयोगी कौशलों से समृद्ध बनाना है। कार्यक्रम की समन्वयक सौम्या शर्मा रहीं।
फिक्की द्वारा दिल्ली के फेडरेशन हाउस में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवसपर सम्बोधित करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

षडदर्शन साधुसमाज की आपातकालीन बैठक शिव मन्दिर गांव धुराला में संपन्न

Wed Jul 15 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई :कुरुक्षेत्र के गांव धुराला में षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।इस बैठक में विशेष रूप से षडदर्शन साधुसमाज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सम्मिलित हुए, संगठन महामंत्री संत सुनील दास, सनेह दास, कुरुक्षेत्र अध्यक्ष महंत जनार्दन दास ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement