
आजमगढ़ (15 जुलाई 2026):
जनपद आजमगढ़ के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री राकेश कुमार पटेल जी के आगमन पर विकास भवन पहुंचकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा नवागत सीडीओ का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने नवागत मुख्य विकास अधिकारी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘यूकोरिया’ का पौधा भेंट किया। साथ ही, उन्हें भगवान भोलेनाथ की एक भव्य प्रतिमा व स्मृति चिह्न देकर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनका आशीर्वाद लिया।
कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्यों को गति देंगे: सीडीओ
सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री राकेश कुमार पटेल जी ने कहा:
”मेरी तरफ से आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप लोगों को विभाग द्वारा जो भी दायित्व और जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते रहिए। मैं आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा। हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि हम पूरी ईमानदारी से काम करें और अपने जनपद व विभाग का नाम रोशन करते रहें।”
मुलाकात के दौरान यह लोग रहे उपस्थित
आज विकास भवन, आजमगढ़ में आयोजित इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:
- राजेश सिंह (स्टेनो, सीडीओ)
- सीपी यादव (जिला अध्यक्ष)
- ओंकारनाथ (जिला महामंत्री)
- गुलाब चौरसिया (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष)
- अखिलेश कुमार यादव (जिला संगठन मंत्री)
- इंद्र भूषण यादव
- दीपेंद्र यादव सहित संगठन के अन्य सक्रिय सदस्य व कर्मचारी।


