बरेली में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न

Oplus_131072

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, बरेली के तत्वावधान में बुधवार, 15 जुलाई 2026 को खड़ौआ शिव मंदिर, रेलवे क्रॉसिंग के पास सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सायं 5:30 बजे से 6:30 बजे तक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हरेंद्र सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेमपाल सोलंकी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय बजरंग दल, बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने ॐ के उच्चारण एवं “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को नियमित रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया तथा हिंदू समाज को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से संगठित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बरेली के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष दीपक गंगवार, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, वार्ड अध्यक्ष चंदेश (वार्ड-27), नगर अध्यक्ष सतीश एवं नगर महामंत्री गौरव शर्मा, गोपाल सिंह, दुर्ग पाल सिंह, दीपक तोमर, प्रिंस चौहान, सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम एवं जय बजरंगबली के जयघोष के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बिथरी चैनपुर प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा उच्च स्तरीय जांच समिति गठित

Thu Jul 16 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : छेड़छाड़ के आरोप में PRV द्वारा थाना बिथरी चैनपुर पर लाये गए आरोपी अनिल पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम चन्दपुर थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली के कथित रूप से कांच के दरवाजे से बाजू में चोट लगने से घायल हो जाने के प्रकरण का […]

You May Like

Breaking News

advertisement