
पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद
आज़मगढ़। कस्बा पवई में महिला पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हुए वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 17/18 जुलाई की रात थानाध्यक्ष मनीषपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि महिला पर हमला करने का आरोपी सुजीत मौर्य खंडोरा अंडरपास के पास छिपा है। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने के बजाय पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उसने दोबारा फायर करने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में सुजीत मौर्य के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर सीएचसी पवई भेजा गया।
*क्या था मामला* 16 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे कस्बा पवई निवासी सुजीत मौर्य एक महिला के घर में चोरी-छिपे घुस गया। महिला ने उसे देखकर शोर मचाया तो उसने धारदार हथियार से गर्दन पर दो वार और हाथ पर एक वार कर दिया और फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में थाना पवई पर मु0अ0सं0 176/2026, धारा 109(1)/118(1) BNS दर्ज था।पूछताछ में अभियुक्त ने हमला करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह महिला को एकतरफा पसंद करता था और लंबे समय से पीछा कर रहा था। घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए छिपा था।
*बरामदगी*: पुलिस ने आरोपित के पास से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, ₹220 नकद बरामद किया है.
दूसरा मुकदमा*: पुलिस पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने को लेकर मु0अ0सं0 177/2026, धारा 109(1) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

