
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता हिसार – वैभव गुप्ता।
हिसार,18 जुलाई : नगर निगम वार्ड-13 के पार्षद संजय डालमिया के अर्बन एस्टेट -2 स्थित निवास पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर हिसार भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेड़ड़, नगर निगम महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल एवं विधायक सावित्री जिंदल के प्रतिनिधि जगदीश जिंदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड-13 में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, सड़क एवं सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जनसुविधाओं के विस्तार तथा भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर प्रदेशाध्यक्ष से विस्तार से चर्चा हुई। पार्षद संजय डालमिया ने वार्ड की प्रमुख आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं से वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराया तथा विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस मौके पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा के अनुरूप सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने वार्ड में किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर पार्षद संजय डालमिया ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उनके परिवार और वार्ड की जनता के लिए सम्मान एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड-13 के समग्र विकास, स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।इसके अलावा इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को स्मृति चिंह भेंट किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अनिल डालमिया, वीरेंद्र गुप्ता, संजीव मित्तल, मोती सिंह राजपरोहित, अश्विनी गर्ग, दिनेश बिश्नोई, ललित शर्मा, वार्ड-12 के पार्षद जगमोहन मित्तल तथा प्रवीण जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को स्मृति चिंह भेंट करते हुए।


