
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के लिए निकले विशाल काफिले में माहौल हो गया भाजपामय।
पिहोवा 18 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी जय भगवान शर्मा (डीडी) के नेतृत्व में पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता और सैकड़ों वाहनों का विशाल काफिला जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने कहा कि डीडी शर्मा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में अनेकों ऑटो रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य वाहनों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। पिहोवा से कुरुक्षेत्र तक चले इस काफिले में “नरेंद्र मोदी” और “जय भगवान शर्मा (डीडी)” के समर्थन में लगातार नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भाजपामय हो गया।
इस अवसर पर जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया इतिहास रचते हुए देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही हरियाणा को 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत का कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कुरुक्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। जय भगवान शर्मा (डीडी) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में हरियाणा के विकास की रफ्तार और अधिक बढ़ेगी।
इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सारसा मंडल प्रधान बाबूराम रुआ, बाखली मंडल प्रधान सुखबीर इस्हाक, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, राकेश पुरोहित, इस्माईलाबाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विनोद डोलिया, गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल चौबे,हनु चक्रपाणि, हरिओम अग्रवाल, सचिन नंबरदार थाना, सुरेंद्र ढींगरा सहित सभी गांवों के सरपंच, नगर के सभी पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2, सिख समाज के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


