
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज बरखा रानी की फुहार के बीच कैंट विधानसभा के नवादा शेखान, कटरा चांद खां, चख महमूद एवं मोहन तालाब आदि में संगठन सृजन अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया और बूथों पर नए बूथ अध्यक्ष बनाए तथा कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत करने का आवाहन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हमें बूथों की मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान को विस्तार देना होगा और जहां कमजोर बूथ अध्यक्ष हैं उनकी जगह नए अध्यक्ष को तैनात करके, उनकी कमेटी बनानी होगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए बूथों पर युथो को जुटाना होगा। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अपनी सेवाएं देने को तैयार रहें।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफरीदी ने कहा कि अब हमें बूथों की मजबूती के लिए कार्य करना होगा ; क्योंकि महानगर मैं चुनावी मजबूती के लिये बूथों का मजबूत होना अत्यंत जरूरी है । इस अवसर पर श्रीमती फिर्दोष जहां, शबनम मलिक, गांधीवादी नेता डॉ हरीश गंगवार, जिला महामंत्री सुरेश दिवाकर, महानगर उपाध्यक्ष इ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तीरथ मधुकर, मोहम्मद जावेद, शाहिद हुसैन, विनोद कुमार, सतीश चंद्र, शान अली, खुशी मधुकर एवं फरीन मेहताब आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।


