डीटीपी की टीम ने खेड़ी रामनगर में लगभग 9 एकड़ में पनप रही अवैध कालोनी में किए गए निर्माण को किया नष्ट: विश्राम कुमार मीणा

डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनियों में चारदीवारी, कच्ची सडक़ों, डीपीसी को किया नष्ट।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राजस्व संपदा थानेसर के गांव खेड़ी रामनगर में लगभग 9 एकड़ में पनप रही एक अवैध कालोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने खेड़ी रामनगर में 9 एकड़, में बनी अवैध कालोनी में बनी कच्ची सडक़ें, चारदीवारी, डीपीसी के अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया गया।
उन्होंने कहा कि डीटीपी नवीन कुमार की रिपोर्ट के अनुसार राजस्व संपदा थानेसर के गांव खेड़ी रामनगर में लगभग 9 एकड़ में पनप रही एक अवैध कालोनी के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनी में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाट ना खरीदें और ना ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करे। इतना ही नहीं जमीन की खरीद करने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता और अवैधता की जानकारी प्राप्त कर लें। सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी रजिस्ट्री करने से पहले सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध कालोनी में कोई प्लॉट खरीदता है तो उसके विरुद्ध भी डीटीपी कार्यालय द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जिसमें 50 हजार का जुर्माना व 3 साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ग्रुप हाउसिंग स्कीम में दीनदयाल हाउसिंग स्कीम व अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग स्कीम के तहत 5 एकड़ भूमि पर लाइसेंस प्रदान किया जाता है, जिसमें आवेदन करके कॉलोनी काटने की जरूरी अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका

Tue Jul 21 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने जारी किया ओपन और फिजिकल काउंसलिंग का शेड्यूल, विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 22 से 30 जुलाई तक होगी प्रक्रिया। पलवल,21 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement