
लोकेशन: रायबरेली
रिपोर्टर: विपिन राजपूत
रायबरेली। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के सख्त आदेशों के अनुपालन में, उप आबकारी आयुक्त (लखनऊ प्रभार) के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में जिले भर में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के तहत आबकारी निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
कार्रवाई की मुख्य विशेषताएं:
- भारी मात्रा में बरामदगी: विभिन्न क्षेत्रों से कुल 68 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई।
- लहन नष्ट किया गया: शराब बनाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया लगभग 550 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
- कानूनी कार्रवाई: मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 06 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
इन स्थानों पर हुई छापेमारी:
विभागीय टीमों ने डलमऊ, लालगंज और सदर तहसील के विभिन्न संदिग्ध गांवों में दबिश दी:
- तहसील डलमऊ (थाना डलमऊ): ग्राम कटघर एवं पूरे नोनारी (आबकारी निरीक्षक सरिता सिंह व घूरवारा चौकी प्रभारी की टीम)।
- तहसील लालगंज (थाना खीरों): ग्राम मोहनपुरा (आबकारी निरीक्षक डॉ. रमेश यादव व खीरों पुलिस की टीम)।
- तहसील सदर (थाना मिल एरिया): मक्कू का पुरवा (आबकारी निरीक्षक प्रशांत कुमार की टीम)।


