परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में कागजों में सफाई, नाले-नालियों में बन गई पगडंडी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सफाई केवल कागजों में दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में नाले और नालियां लंबे समय से गंदगी व झाड़ियों से अटी पड़ी हैं। कई स्थानों पर झाड़ियां और मिट्टी इतनी जमा हो गई हैं कि नाले-नालियों के ऊपर पगडंडी बन गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ने की आशंका है। मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है ना ही कोई मच्छर मार दवाई पड़ती है औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद मूलभूत सफाई व्यवस्था की अनदेखी उद्योगों और आम लोगों दोनों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
क्षेत्रवासियों ने परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण कराकर नाले-नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और यदि सफाई कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद्रशेखर आजाद जयंती पर भारत को समद्ध बनाने का लिया संकल्प

Fri Jul 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : चंद्रशेखर आजाद का नाम सदैव के लिए अमर हो गया। उनके बलिदान को याद करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में नगर के तिरंगा मार्केट में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद के सपनों का भारत बनाने […]

You May Like

advertisement