जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सहायता की उम्मीद लेकर आयी किडनी मरीज की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह के समक्ष एक किडनी रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर महिला कंचन सिंह पत्नी महेंद्र सिंह निवासी निकट लाल फाटक,बरेली ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही है तथा उपचार का खर्च वहन करने में असमर्थ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही अपनी ओर से पीड़ित को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान भी दी , जिससे उसके उपचार में सहयोग मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।जिलाधिकारी की इस मानवीय एवं संवेदनशील कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे जरूरतमंदों के प्रति प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement